Close Menu
Crime Halchal

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    OPD List: कानपुर, उन्नाव सहित 13 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची, आज 10 सितंबर को कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

    September 13, 2026

    Swine Flu Alert: उन्नाव में स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 से दो की मौत, 8 मामले सामने आए

    September 13, 2026

    24 कैरेट गोल्ड और 3.83 लाख अमेरिकन डायमंड… हैदराबाद में सोने के गणपति का हुआ भव्य स्वागत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Crime HalchalCrime Halchal
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • क्षेत्रीय ख़बर
    • राजनीति
    • आमने – सामने
    • एजुकेशन
    • ऑटमोबील
    • मनोरंजन
    • ज्योतिष और पंचांग
    Crime Halchal
    Home»रोजगार»Kanpur में 400 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट! 25 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते, EV, AI और Robotics की मिलेगी ट्रेनिंग
    रोजगार

    Kanpur में 400 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट! 25 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते, EV, AI और Robotics की मिलेगी ट्रेनिंग

    Crime HalchalBy Crime HalchalSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (एसपीईआईजेड) परियोजना में जिले को बड़ी प्राथमिकता मिलने जा रही है। शहर में चकेरी, कल्याणपुर और ट्रांसगंगा सिटी को एसपीईआइजेड के लिए 50 से सौ एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। इस केंद्र के विकसित होने से उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    परियोजना के तहत प्रतिवर्ष 25 हजार युवाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए देश की दो बड़ी कंपनियों के साथ अनुबंध भी कर लिया गया है। उद्योग निदेशक एवं मंडलायुक्त के.विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि इस योजना को विकसित करने के लिए चार सौ करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया गया है।सरदार वल्लभभाई पटेल के 2031 में 150 वीं जयंती पर केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं को सौगात देने की दिशा में काम कर रही है। उद्योग विभाग जिले में एसपीईआइजेड विकसित करने के लिए चकेरी के एरो सिटी, कल्याणपुर में आईआईटी कानपुर के पीछे तथा ट्रांसगंगा सिटी में भूमि को चिन्हित कर लिया है। प्रत्येक केंद्र को करीब 50 से 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से लगभग 25 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

    परियोजना के तहत अत्याधुनिक कौशल विकास पर विशेष जोर रहेगा। युवाओं को ईवी इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, थ्री-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और अन्य उभरती औद्योगिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को सीधे रोजगार मिल सके।सरकार की योजना के अनुसार टाटा और महिंद्रा जैसी प्रमुख औद्योगिक कंपनियां यहां अपने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगी। इन कंपनियों के विशेषज्ञ युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देंगे। इससे प्रशिक्षण और रोजगार के बीच का अंतर कम होगा और स्थानीय उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। एसपीईआईजेड के विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    परियोजना के अंतर्गत 25 स्किलिंग सेंटर, 40 औद्योगिक शेड, छात्रावास तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण होगा। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग कामर्शियल और औद्योगिक जोन विकसित किए जाएंगे, जहां संबंधित क्षेत्र की इकाइयों को भूमि और प्लग एंड प्ले सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना को अक्टूबर 2031, यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तक विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

    परियोजना पूरे प्रदेश में हब एंड स्पोक माडल पर विकसित की जाएगी। कानपुर को कानपुर-प्रयागराज औद्योगिक जोन का प्रमुख केंद्र बनाया गया है। यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर, रोजगार सहायता केंद्र, उद्यमिता सहायता केंद्र, डिजिटल साक्षरता, विदेशी भाषा प्रशिक्षण और औद्योगिक पार्क जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Crime Halchal
    • Website

    Related Posts

    कानपुर देहात में बनेगा भव्य टेक्सटाइल पार्क, निवेशकों को स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक छूट, निवेश और रोजगार के खुलेंगे द्वार

    September 13, 2026

    Tech Insights on Apple’s Mac Mini, MacBook Air and Pro with Latest iPhone-like Chips

    January 14, 2021

    iMac Schematic Shows Slimmer Bezels in iOS 14 Code

    January 14, 2021
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    8.5

    Apple Planning Big Mac Redesign and Half-Sized Old Mac

    January 5, 2021

    Autonomous Driving Startup Attracts Chinese Investor

    January 5, 2021

    Onboard Cameras Allow Disabled Quadcopters to Fly

    January 5, 2021
    Top Reviews
    9.1

    Review: T-Mobile Winning 5G Race Around the World

    By crimehalchal
    8.9

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: the New King of Android Phones

    By crimehalchal
    8.9

    Xiaomi Mi 10: New Variant with Snapdragon 870 Review

    By crimehalchal
    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Crime Halchal Designed by XorTechs Technologies Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.