भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सहभागिता…
आज भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब जी, सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुए ।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर शीर्ष नेतृत्व से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

