पटवारी ने मांगे 2 लाख रुपए नामांतरण के लिए पहली किस्त रुपए 20 हजार लेते पकड़ाया,
खरगोन – लोकायुक्त पुलिस ने भूमि नामांतरण में पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, उसने यह राशि अपने साथी पटवारी कुलदीप यादव के कहने पर ली थी l उपरोक्त मामले में तहसीलदार अंतर सिंह ने पीड़ित को पटवारी से बात करने का कहा था l नामांतरण के लिए 2 लाख में सौदा तय हुआ था, पहली किस्त लेते ही पटवारी पकड़ा गया l लोकायुक्त ने 28 सितंबर को शारदा हॉस्पिटल के सामने पटवारी धारवे को रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार किया l लोकायुक्त ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है l
