Author: Crime Halchal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर आग्रह किया था कि गत 30 सितंबर को भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की जाए। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में कोटा सड़क दुर्घटना तथा ग्वालियर सड़क दुर्घटना में घायल , उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर हालचाल जाना।

Read More

सागर (Sagar) – दिनदहाड़े युवक की हत्या: मकरोनिया क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने एक युवक की चाकू और धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों ने 16 सेकंड में सिर पर कई वार किए। मामला एकतरफा प्यार और शादी के दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है। भोपाल (Bhopal) – 12 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म: भोपाल के एक मामले में 12 साल की बच्ची की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले…

Read More

पुलिस स्‍मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल सोमवार की सुबह यहाँ लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में की गई। हर साल की तरह पुलिस स्‍मृति दिवस 21 अक्‍टूबर को प्रात: 8.30 बजे लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में आयोजित होगा। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्‍मृति दिवस की अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया। सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के लिए हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्‍य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक श्री राजमणी सिंह ने निभाई। फायनल अभ्‍यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस…

Read More

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और  मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधियों, ने विमानतल पर उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर  वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री  श्री शाह ,शनिवार 3 अक्टूबर को  भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह शनिवार को ही भोपाल बायपास रोड, भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का…

Read More

भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सहभागिता… आज भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब जी, सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुए । बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर शीर्ष नेतृत्व से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Read More

भोपाल के बेहद पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले सूरजनगर इलाके में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अलमारियों के ताले तोड़कर लूटपाट की और साक्ष्य मिटाने की नीयत से रसोई का एलपीजी (LPG) सिलेंडर पाइप निकालकर फरार हो गया। वारदात के महज 15 मिनट बाद सूरजनगर से भदभदा रोड की तरफ तेजी से भागता संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है

Read More

पटवारी ने मांगे 2 लाख रुपए नामांतरण के लिए पहली किस्त रुपए 20 हजार लेते पकड़ाया, खरगोन – लोकायुक्त पुलिस ने भूमि नामांतरण में पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, उसने यह राशि अपने साथी पटवारी कुलदीप यादव के कहने पर ली थी l उपरोक्त मामले में तहसीलदार अंतर सिंह ने पीड़ित को पटवारी से बात करने का कहा था l नामांतरण के लिए 2 लाख में सौदा तय हुआ था, पहली किस्त लेते ही पटवारी पकड़ा गया l लोकायुक्त ने 28 सितंबर को शारदा हॉस्पिटल के सामने  पटवारी धारवे को रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार…

Read More

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल हैं। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत की कुल 78 अस्थायी धरोहरों में से 19 मध्यप्रदेश में होना प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत में समृद्धि को दर्शाता है।

Read More