Close Menu
crimehalchal.com

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की प्रमुख क्राइम (अपराध) और पुलिस कार्रवाई की खबरें इस प्रकार हैं: ताज़ा प्रमुख घटनाएं (अक्टूबर 2026)

    October 20, 2026

    BORI SALKANPUR DEVI DHAM

    October 20, 2026

    पुलिस स्‍मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल हुईं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया परेड का निरीक्षण

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    crimehalchal.comcrimehalchal.com
    • Home
    • देश
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
        • क्षेत्रीय खबर
    • राजनीति
    • मनोरंजन
      • सोशल मीडिया
    • व्यापार
    • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • आमने – सामने
    • Paper
    • ज्योतिष
    crimehalchal.com
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • आमने – सामने
    • Paper
    • ज्योतिष
    Home»Breaking News»पुलिस स्‍मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल हुईं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया परेड का निरीक्षण
    Breaking News

    पुलिस स्‍मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल हुईं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया परेड का निरीक्षण

    Crime HalchalBy Crime HalchalOctober 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुलिस स्‍मृति दिवस परेड की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल सोमवार की सुबह यहाँ लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में की गई। हर साल की तरह पुलिस स्‍मृति दिवस 21 अक्‍टूबर को प्रात: 8.30 बजे लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्‍मारक प्रांगण में आयोजित होगा।

    पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने फुलड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस स्‍मृति दिवस की अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया। सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के लिए हुई फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्‍य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक श्री राजमणी सिंह ने निभाई। फायनल अभ्‍यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक उज्‍जैन श्री मनश्‍वी शर्मा ने किया। परेड के टू-आई-सी राज्‍य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्‍द्र प्रसाद नगपुरे हैं। परेड में जिला बल एवं विशेष सशस्‍त्र बल की महिला प्‍लाटून, विशेष सशस्‍त्र बल की पुरूष प्‍लाटून, जिला पुलिस बल की पुरूष प्‍लाटून, होमगार्ड प्‍लाटून, पाल-बेयरर पार्टी, कलर पार्टी, पुलिस बैंड प्‍लाटून, अश्‍वरोही दल और श्वान दल की टुकड़ियाँ शामिल हैं।

    फुलड्रेस रिहर्सल के समय अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री डी श्रीनिवास वर्मा,  कमांडेंट सातवीं वाहिनी श्री हितेश चौधरी एवं अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा निकाली जा रही देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन के बीच शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आरंभ में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा सम्‍मान सूची को स्‍मारक कोष में स्‍थापित किया गया और शहीद स्‍मारक को सलामी दी गई।

    लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊँचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी, सब इन्सपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गये थे। उन्‍हीं की स्मृति में यह दिवस देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष मध्‍यप्रदेश पुलिस के 09 जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद कर्मियों में  स्व. श्री आशीष शर्मा निरीक्षक (वि.स. बल), स्व. श्री अशोक शर्मा उप निरीक्षक, स्व. श्री मदनलाल निनामा सहायक उप निरीक्षक, स्व. श्री परिमाल सिंह तोमर प्रधान आरक्षक 291, स्व. श्री ओम प्रकाश भवेदी का.वा. प्रधान आरक्षक-40, स्व. श्री सर्जन सिंह भील का.वा. प्रधान आरक्षक-580, स्व. आरती पाल महिला आरक्षक-1480, स्व. श्री महेश प्रसाद पाठक आरक्षक-98 एवं स्व. श्री विकास चतुर्वेदी आरक्षक-987 शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Crime Halchal
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की प्रमुख क्राइम (अपराध) और पुलिस कार्रवाई की खबरें इस प्रकार हैं: ताज़ा प्रमुख घटनाएं (अक्टूबर 2026)

    October 20, 2026

    BORI SALKANPUR DEVI DHAM

    October 20, 2026

    RADHE RADHE

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    8.5

    Apple Planning Big Mac Redesign and Half-Sized Old Mac

    January 5, 2021

    Autonomous Driving Startup Attracts Chinese Investor

    January 5, 2021

    Onboard Cameras Allow Disabled Quadcopters to Fly

    January 5, 2021
    Top Reviews
    9.1

    Review: T-Mobile Winning 5G Race Around the World

    By mohitkumar2792
    8.9

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: the New King of Android Phones

    By mohitkumar2792
    8.9

    Xiaomi Mi 10: New Variant with Snapdragon 870 Review

    By mohitkumar2792
    Advertisement
    Demo
    About Us

    CrimeHalchal.com is a Hindi digital news platform delivering updates on crime, politics, business, employment, health, entertainment and major national developments. Our aim is to keep readers informed with relevant and accessible news from across India.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Visitors
    0000635
    Visit Today : 14
    This Year : 634
    Total Visit : 635
    Hits Today : 101
    Total Hits : 1468
    Who's Online : 0
    Latest Post

    मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की प्रमुख क्राइम (अपराध) और पुलिस कार्रवाई की खबरें इस प्रकार हैं: ताज़ा प्रमुख घटनाएं (अक्टूबर 2026)

    October 20, 2026

    BORI SALKANPUR DEVI DHAM

    October 20, 2026

    पुलिस स्‍मृति दिवस की फुलड्रेस एवं फायनल रिहर्सल हुईं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने किया परेड का निरीक्षण

    October 20, 2026
    1 2 3 … 17 Next
    © 2026 Crime Halchal. Designed by Xortechs Technologies Pvt Ltd.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.