भोपाल के बेहद पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले सूरजनगर इलाके में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अलमारियों के ताले तोड़कर लूटपाट की और साक्ष्य मिटाने की नीयत से रसोई का एलपीजी (LPG) सिलेंडर पाइप निकालकर फरार हो गया। वारदात के महज 15 मिनट बाद सूरजनगर से भदभदा रोड की तरफ तेजी से भागता संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है
