Close Menu
Crime Halchal

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    OPD List: कानपुर, उन्नाव सहित 13 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची, आज 10 सितंबर को कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

    September 13, 2026

    Swine Flu Alert: उन्नाव में स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 से दो की मौत, 8 मामले सामने आए

    September 13, 2026

    24 कैरेट गोल्ड और 3.83 लाख अमेरिकन डायमंड… हैदराबाद में सोने के गणपति का हुआ भव्य स्वागत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Crime HalchalCrime Halchal
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • क्षेत्रीय ख़बर
    • राजनीति
    • आमने – सामने
    • एजुकेशन
    • ऑटमोबील
    • मनोरंजन
    • ज्योतिष और पंचांग
    Crime Halchal
    Home»मध्य प्रदेश»मंदसौर: चेहरे को चीरकर सिर के आर-पार हुआ 3.5 फीट लंबा सरिया, 3 घंटे की सर्जरी के बाद बची शख्स की जान
    मध्य प्रदेश

    मंदसौर: चेहरे को चीरकर सिर के आर-पार हुआ 3.5 फीट लंबा सरिया, 3 घंटे की सर्जरी के बाद बची शख्स की जान

    Crime HalchalBy Crime HalchalSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति के चेहरे और सिर के आर-पार 3.5 फीट लंबी लोहे की सरिया घुस गई थी।

    डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे की जोखिम भरी सर्जरी के बाद आखिरकार उस सरिए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और मरीज की जान बचा ली। बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मंदसौर जिले के गरोठ के सीतामऊ इलाके की है। 

    काम करने का बाद घर जा रहे थे परमानंद

    मिली जानकारी के अनुसार ढाबे पर कुक का काम करने वाले परमानंद कथिरिया बस से उतरकर अपने घर पैदल जा रहे थे। अपने घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में एक अंडर-कन्स्ट्रक्शन पुलिया के पास बैरिकेडिंग की गई थी।चलते-चलते परमानंद ने संतुलन बनाए रखने के लिए उस बैरिकेड का सहारा लेना चाहा, लेकिन बैरिकेड अचानक टूट गया और वह उसके साथ नीचे गिर पड़े। नीचे जमीन पर पड़ी एक लोहे की नुकीली सरिया उनके चेहरे पर आंख के पास से घुसी और कान के पीछे से बाहर निकल गई।सुनसान इलाके में तड़पते रहे परमानंद

    घटनास्थल एक सुनसान इलाका था, जहां परमानंद करीब 10 से 15 मिनट तक दर्द से तड़पते हुए फंसे रहे। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे कुछ युवाओं की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दूसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    डॉक्टरों ने सूझबूझ से बचाई जान

    मिली जानकारी के अनुसार परमानंद को सबसे पहले सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11:30 बजे वे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने खुद सरिया निकालने का जोखिम नहीं उठाया, बल्कि डॉ. प्रीति मनावत के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने अपनी सूझबूझ से परमानंद की जान बचाई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Crime Halchal
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी की चेतावनी: टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल खतरनाक

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    8.5

    Apple Planning Big Mac Redesign and Half-Sized Old Mac

    January 5, 2021

    Autonomous Driving Startup Attracts Chinese Investor

    January 5, 2021

    Onboard Cameras Allow Disabled Quadcopters to Fly

    January 5, 2021
    Top Reviews
    9.1

    Review: T-Mobile Winning 5G Race Around the World

    By crimehalchal
    8.9

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: the New King of Android Phones

    By crimehalchal
    8.9

    Xiaomi Mi 10: New Variant with Snapdragon 870 Review

    By crimehalchal
    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Crime Halchal Designed by XorTechs Technologies Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.