Close Menu
Crime Halchal

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    OPD List: कानपुर, उन्नाव सहित 13 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची, आज 10 सितंबर को कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

    September 13, 2026

    Swine Flu Alert: उन्नाव में स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 से दो की मौत, 8 मामले सामने आए

    September 13, 2026

    24 कैरेट गोल्ड और 3.83 लाख अमेरिकन डायमंड… हैदराबाद में सोने के गणपति का हुआ भव्य स्वागत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Crime HalchalCrime Halchal
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • क्षेत्रीय ख़बर
    • राजनीति
    • आमने – सामने
    • एजुकेशन
    • ऑटमोबील
    • मनोरंजन
    • ज्योतिष और पंचांग
    Crime Halchal
    Home»मध्य प्रदेश»PM मोदी की चेतावनी: टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल खतरनाक
    मध्य प्रदेश

    PM मोदी की चेतावनी: टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल खतरनाक

    Crime HalchalBy Crime HalchalSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से शनिवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर विदर्भ और उससे लगे मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर विदर्भ के ऊपर सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर गुजरात की ओर जाने की संभावना है।यहां-यहां बरसा पानी

    मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बैतूल में 61.8 मिलीमीटर और धार में 60.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बालाघाट में 41.2, आगर में 38, उज्जैन में 33, इंदौर में 30.7, देवास में 28, सिवनी में 25, सीहोर में 14, भोपाल में 13.4, कटनी और शाजापुर में 12-12 तथा झाबुआ में 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।इस दौरान इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों के अधिकांश स्थानों, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभागों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई। ग्वालियर और सागर संभागों में कुछ स्थानों तथा चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।

    14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास और मंदसौर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

    इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

    भोपाल समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का असर

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी भोपाल समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर आ सकता है।

    कई जिलों में बारिश के आसार 

    अगले 24 घंटे में सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

    वहीं खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, निवाड़ी और मैहर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Crime Halchal
    • Website

    Related Posts

    मंदसौर: चेहरे को चीरकर सिर के आर-पार हुआ 3.5 फीट लंबा सरिया, 3 घंटे की सर्जरी के बाद बची शख्स की जान

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    8.5

    Apple Planning Big Mac Redesign and Half-Sized Old Mac

    January 5, 2021

    Autonomous Driving Startup Attracts Chinese Investor

    January 5, 2021

    Onboard Cameras Allow Disabled Quadcopters to Fly

    January 5, 2021
    Top Reviews
    9.1

    Review: T-Mobile Winning 5G Race Around the World

    By crimehalchal
    8.9

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: the New King of Android Phones

    By crimehalchal
    8.9

    Xiaomi Mi 10: New Variant with Snapdragon 870 Review

    By crimehalchal
    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Crime Halchal Designed by XorTechs Technologies Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.